फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बुलेट की तेज गड़गड़ाहट पर चला एआरटीओ का चाबुक

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में तेज आवाज वाली बुलेट बाइक चलाने के शौकीनों पर परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई की। एआरटीओ ने जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर मॉडिफाइड साइलेंसर लगी 32 बुलेट बाइकों के चालान काटे। वाहन चालकों पर कुल 4.48 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। कार्रवाई से बुलेट चालकों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर ध्वनि प्रदूषण रोकने, मॉडिफाइड साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न के खिलाफ अभियान चलाया गया। एआरटीओ आरपी मिश्र ने प्रवर्तन दल के साथ शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए मॉडिफाइड साइलेंसर लगीं बुलेट बाइक सीज कीं, जबकि छह अन्य वाहनों के चालान काटे गए।
एक माह तक चले अभियान के दौरान तेज आवाज निकालने वाली बाइकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 32 वाहनों के चालान किए गए। 4.48 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, एक वाहन का तीन बार चालान होने पर उसका रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

एआरटीओ ने ऑटो पार्ट्स की दुकानों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संचालकों को चेतावनी दी कि यदि दुकानों पर मॉडिफाइड साइलेंसर का भंडारण या बिक्री पाई गई तो एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें