फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मॉडलिंग के लिए घर से निकली किशोरी, पुलिस ने एक घंटे में ढूंढा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने सोमवार को एक नाबालिग किशोरी को बरामद किया। वह घर से बिना बताए मॉडलिंग करने मुंबई के लिए निकल गई थी। पुलिस ने उसे मात्र एक घंटे के भीतर सकुशल ढूंढकर परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

शहर निवासी किशोरी सोमवार सुबह करीब 6 बजे घर से निकल गई थी। परिजन के अनुसार, वह सोशल मीडिया पर मॉडलिंग के वीडियो से बहुत प्रभावित थी। इस क्षेत्र में कॅरिअर बनाना चाहती थी। किशोरी के घर से जाने की जानकारी मिलते ही पिता ने तुरंत सदर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए किशोरी की तलाश में जुट गई।
सदर कोतवाली के थाना प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि किशोरी की लोकेशन ट्रेस करने के लिए सर्विलांस सेल की सहायता ली गई। डिजिटल फुटप्रिंट्स का पीछा करते हुए टीम ने तेजी से काम किया। महज साठ मिनट के अंदर किशोरी को अलीगढ़ बस स्टैंड से सकुशल ढूंढ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें