कासगंज। जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ला ने बुधवार सुबह 10:15 बजे हर नारायण इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दाैरान उन्हें 12 शिक्षक व कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीआईओएस ने बताया कि विद्यालय में अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोके जाने की कार्रवाई की। इसके अलावा नोटिस देकर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है और चेतावनी दी गई। उचित जवाब न देने पर कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण में कक्षा छठीं से नाैवीं और ग्यारहवीं के विद्यार्थी विद्यालय में नहीं मिले। वहीं, एसआर रजिस्टर का अवलोकन करने पर अधिकांश पेजों पर प्रविष्टियां नहीं मिली। निरीक्षण में प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार, प्रवक्ता संजीव कुमार, प्राचीलता, सहायक अध्यापक रवींद्र कुमार, विवेक कुमार यादव, जय प्रकाश, मुहम्मद वसीम, पूनम, अमर बहादुर, सहायक लिपिक कुलदीप शर्मा, अनुचर हरिओम व रानी अनुपस्थित मिले हैं।