फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: स्कूटी से स्कूल जा रही थीं शिक्षिका...पीछे से ट्रैक्टर-ट्राॅली ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

Tue, 27 Jan 2026 12:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में तैनात शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत हो गई। वो स्कूटी से स्कूल जा रही थीं। पीछे से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने चपेट में ले लिया। शिक्षिका की मौत की खबर मिलते की परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
मृतक शिक्षिका का फाइल फोटो और जिला अस्पताल पहुंचे घरवाले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला सेजन के पास मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में स्कूटी सवार शिक्षिका की मौत हो गई। वह स्कूटी से स्कूल जा रही थीं, तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


मृतका की पहचान अंजलि (30) पत्नी विमलेश के रूप में हुई है। अंजलि एटा जिले के अवागढ़ थाना क्षेत्र के नगला महराम की रहने वाली थीं। उनका मायका फिरोजाबाद जिले के एका थाना क्षेत्र के गांव भदाना में है। वर्तमान में वह कासगंज के चांडी चौराहा क्षेत्र में किराये के मकान में रहती थीं।

अंजलि कासगंज के प्राथमिक विद्यालय नीवरी में सहायक अध्यापक पद पर तैनात थीं और रोज की तरह स्कूटी से स्कूल जा रही थीं। रास्ते में ट्रैक्टर ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि अंजलि की दो बेटियां हैं। उनके पति विमलेश निजी क्षेत्र में आईटी सेक्टर में काम करते हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें