फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मेडिकल स्टोर संचालक से 1.73 लाख रुपये की लूट

Mon, 26 Jan 2026 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/ढोलना। गांव गढ़ी हरनाठेर से शनिवार देर रात दुकान बंद कर घर नगला मनी लौट रहे मेडिकल संचालक से बाइक सवार तीन बदमाशों ने 1.73 लाख रुपये की नकदी से भरा बैग लूट लिया। घटना की सूचना पर एएसपी, सदर सीओ व ढोलना पुलिस मौके पर पहुंच गई। नगला मनी निवासी नंदकिशोर पुत्र ओमप्रकाश गढ़ी हरनाठेर में मेडिकल स्टोर व जनसेवा केंद्र चलाते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात 8:55 बजे दुकान बंद करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। गांव के मोड पर पहुंचे तो नगला मनी की ओर से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनका बैग छीन लिया। बैग में 1.73 रुपये की नकदी, दो मोबाइल और डायरी रखी हुई थी। घटना की सूचना फोन कर पुलिस को दी। एएसपी सुशील कुमार सदर सीओ आंचल चौहान ने मौके पर पहुंचकर लूट की घटना के बारे में जानकारी की। मामले में नंदकिशोर ने अज्ञात के खिलाफ लूट की प्राथमिकी दर्ज कराई है। एएसपी सुशील कुमार ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस के साथ एसओजी व सर्विलांस टीम लगाई हैं। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें