फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: छात्राओं को बताए वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के तरीके

विज्ञापन
फोटो18शारदा जौहरी महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन अति​थि । स्रोत:विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कासगंज। श्रीमती शारदा जौहरी नगर पालिका कन्या महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय प्रतिभूति बाजार संस्थान की ओर से युवाओं के लिए वित्तीय साक्षरता पर 10 दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया। इसके बाद महाविद्यालय की प्राचार्या ने मुख्य वक्ता डॉ. अकीलुर्रहमान का स्मृति चिह्न देकर और पटका पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता ने छात्राओं को म्युचुअल फंड, शेयर बाजार, सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान, डिजिटल भुगतान की सुरक्षा और वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वित्तीय रूप से सशक्त और जागरूक युवा ही राष्ट्र के आर्थिक विकास की आधारशिला रख सकते हैं। प्राचार्या प्रो. रानू शर्मा ने छात्राओं को सही निवेश और वित्तीय सतर्कता के प्रति प्रेरित किया। मंच का संचालन अर्थशास्त्र विभाग की अध्यापिका रीनू सिंह ने किया। इस दौरान डॉ. भावना टिमल, डॉ. दीपा यादव, चेतना मौर्य, अनुपमा तिवारी, डॉ. रेखा रानी, अचला वर्मा, सविता और डॉ.पूजा शुक्ला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें