फोटो संख्या 44- अमांपुर में पैदल भ्रमण करती थाना पुलिस। स्रोत: पुलिस मीडियासेल
कासगंज। महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को पैदल भ्रमण किया। पुलिस ने आमजन से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए अराजक तत्वों को सख्त चेतावनी दी। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने पुलिस बल के साथ सहावर रोड, ददवारा, बारहद्वारी, सराफा बाजार, गुड़ मंडी, एटा रोड और मुख्य तिराहे पर वाहनों की चेकिंग की। कस्बा इंचार्ज अवधेश कुमार दुबे ने कहा कि त्योहार के दौरान अराजकता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें या अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।