फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: क्रिश्चियन हॉस्पिटल में टीबी कार्यशाला का किया आयोजन

Thu, 19 Feb 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो36क्रि​​श्चियन हॉस्पिटल में राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम में मौजूद नर्सिंग की छा
विज्ञापन
कासगंज। राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी की रोकथाम के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए क्रिश्चियन अस्पताल में एक कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. उत्कर्ष यादव ने कॉलेज की पैरा मेडिकल छात्राओं को रोग के लक्षण, सरकार की ओर से दी जा रही मुफ्त जांच और उपचार की सुविधाओं से अवगत कराया गया।
डॉ. उत्कर्ष यादव ने इस माह से शुरू हो रहे सघन टीबी रोगी खोज अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर संभावित रोगियों की पहचान करेंगी। विभाग की टीमें विशेष रूप से अति जोखिम वाली जनसंख्या के बीच सक्रिय रहेंगी। इसमें 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों, मधुमेह से पीड़ितों, पूर्व में टीबी का उपचार ले चुके लोगों, टीबी मरीजों के संपर्क में रहने वाले परिजनों और गले में गांठ की समस्या वाले संदिग्धों के सैंपल लिए जाएंगे। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मरीजों का तत्काल उपचार शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस माह जनपद के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर विशेष स्क्रीनिंग कैंप लगाए जा रहे हैं, जिसके तहत अब तक 768 मरीजों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इन कैंपों में 98 संदिग्धों की पहचान हुई और 123 मरीजों के एक्सरे कराए गए, जिनमें से 2 नए टीबी मरीज मिलने पर उनका उपचार शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ. नीना लायल, प्रिंसिपल अनुराग, समन्वयक धर्मेंद्र यादव, वरिष्ठ सुपरवाइजर अवधेश, अनिल कुमार, सागर कुमार और प्रवीण मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें