फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: प्रधानमंत्री के गेमिंग के सुझावों पर विद्यार्थियों ने दिखाया सकारात्मक रुख

विज्ञापन
फोटो25मेधा,छात्रा।संवाद
विज्ञापन
कासगंज। प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का विद्यालयों में लाइव प्रसारण दिखाया गया। बच्चों के बीच बढ़ते मोबाइल गेम की लत को लेकर प्रधानमंत्री ने छात्रों से बातचीत की। कहा कि मोबाइल और इंटरनेट का प्रयोग कौशल विकास के लिए करें न कि गेम आदि खेलने में समय बर्बाद करें। प्रधानमंत्री की सलाह का विद्यार्थियों ने स्वागत किया और इस सलाह को अपनाने की दिशा में सकारात्मक रुख दिखाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज के समय में गेमिंग केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि इसे एक कौशल और संभावित करियर के रूप में देखा जा सकता है। साथ ही उन्होंने छात्रों को संतुलन बनाए रखने और ऑनलाइन सट्टेबाजी आदि से दूर रहने की सलाह दी। इस कार्यक्रम का पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्रीगणेश इंटर कॉलेज, बीएवी इंटर कॉलेज, सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज सहित अन्य विद्यालयों में प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन


छात्राओं की बात
प्रधानमंत्री ने गेमिंग को एक सही दिशा में इस्तेमाल करने की प्रेरणा दी। इससे हमें समय का सही उपयोग करना और अनुशासन बनाए रखना सीखने को मिलता है। कॅरिअर की दिशा में आगे की प्रेरणा मिलेगी-मेधा, छात्रा

हम अक्सर गेमिंग को केवल मनोरंजन समझते हैं, लेकिन अब इसे करियर और कौशल विकास का साधन भी बनाया जा सकता है। साथ ही, सट्टेबाजी से जुड़े गेम्स से दूर रहना भी जरूरी है- चांदनी, छात्रा
विज्ञापन


छात्रों ने मोबाइल पर देखा परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम
सिढ़पुरा। बेदराम तराई इंटर कॉलेज बढ़ोला में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मोबाइल के माध्यम से प्रधानमंत्री के उद्बोधन को ध्यानपूर्वक देखा और सुना। प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने भी परीक्षा को तनावमुक्त होकर देने, समय प्रबंधन अपनाने तथा सकारात्मक सोच बनाए रखने के संबंध में प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए सुझावों को विस्तार से समझाया। कार्यक्रम में रमेश शर्मा, संदीप कुमार, ऋतु त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें