फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: तेज बुखार आने के बाद छात्रा की मौत

विज्ञापन
फोटो 33 - मृतक प्रियंका का फाइल फोटो।
विज्ञापन
पटियाली। गंजडुंडवारा में राधे नगरा गांव में तेज बुखार के बाद 14 वर्षीय छात्रा की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद गांव में भी स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने गांव में स्वास्थ्य जांच और दवा छिड़काव कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

राधे नगरा निवासी नेक्से लाल माथुर की इकलौती बेटी प्रियंका कक्षा आठ की छात्रा थी। परिजन के अनुसार, शनिवार रात उसे तेज बुखार आया था। रविवार सुबह परिजन उसे चिकित्सक के पास ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उसे अचानक उल्टी हुई और वह गिर पड़ी।
परिजन आनन-फानन में उसे निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की अचानक मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कई दिनों से बुखार के मामले सामने आ रहे हैं। उनका आरोप है कि गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच शिविर और दवा का छिड़काव नहीं कराया गया।
विज्ञापन



वर्जन
सोमवार को गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। ग्रामीणों की जांच कर आवश्यक उपचार और दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।- डॉ. आकाश कुमार चिकित्साधीक्षक, गंजडुंडवारा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें