फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: अधिवक्ता से मारपीट के विरोध में हड़ताल

Sat, 17 Jan 2026 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो04सहावर में विरोध कर हडताल करते अ​धिवक्ता। संवाद - फोटो : नगला बरी ​स्थित एक बाइक शोरूम में घूसी भैंस। वीडियो ग्रैव
विज्ञापन
सहावर। तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने हैदरगढ़ के एक अधिवक्ता के साथ टोल प्लाजा पर हुई मारपीट के विरोध में शुक्रवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। अधिवक्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए प्रशासन को चेतावनी दी है।सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर सिंह ने बताया कि लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे स्थित बारा टोल प्लाजा पर फास्टैग को लेकर टोलकर्मियों और हैदरगढ़ के एक अधिवक्ता के बीच बुधवार को विवाद हो गया था। आरोप है कि टोलकर्मियों ने न केवल अधिवक्ता के साथ अभद्रता की, बल्कि विरोध करने पर उनके साथ जमकर मारपीट भी की। इस घटना से प्रदेश भर के अधिवक्ता समाज में भारी रोष व्याप्त है।अध्यक्ष ने कहा कि आए दिन अधिवक्ताओं के साथ अप्रिय घटनाएं घट रही हैं, लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना है। दोषियों पर प्रभावी कार्यवाही नहीं की जा रही है। साथी अधिवक्ता के साथ हुई इस घटना के विरोध में सहावर तहसील के समस्त अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लेकर शुक्रवार को स्वयं को न्यायिक कार्य से विरत रखा।इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीराम शाक्य, निमेष कुमार, जीवन किशोर, सुनील यादव, कमलेश कुमार, पॉप सिंह, ज्ञानदेव माहौर सहित भारी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें