फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सपा का लोकतंत्र बचाओ सप्ताह शुरू

Sat, 03 Oct 2026 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो06कासगंज में आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी देते निवर्तमान ​सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव सा - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
कासगंज। समाजवादी पार्टी ने मतदाता सूची और एसआईआर से जुड़े मुद्दों को लेकर 2 से 8 अक्तूबर तक लोकतंत्र बचाओ सप्ताह शुरू किया है। अभियान के तहत पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची से जुड़े विषयों की जानकारी देने की योजना बनाई गई है। शनिवार को नगर पालिका परिसर स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पार्टी निवर्तमान सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने अभियान के कार्यक्रमों की जानकारी दी।निवर्तमान जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने कहा कि इस अभियान के लिए जिले की तीनों विधानसभा कासगंज, अमांपुर और पटियाली विधान सभा क्षेत्रों में 4, 5 और 6 अक्तूबर को बैठकें आयोजित की जाएंगी। इनमें मुख्य संगठन के निवर्तमान विधानसभा अध्यक्षों के साथ समाजवादी युवजन सभा, मुलायम सिंह यादव ब्रिगेड, समाजवादी छात्र सभा और लोहिया वाहिनी के पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठकों में संगठन को मजबूत करने, युवाओं और कार्यकर्ताओं को अभियान से जोड़ने और आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही मतदाता सूची और एसआईआर से जुड़े मुद्दों को लेकर जागरूकता की रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतिम चरण में 8 अक्तूबर को वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च निकाला गांधी मूर्ति से सोरों गेट आंबेडकर पार्क तक निकाला जाएगा। इसमें पार्टी के मुख्य संगठन के साथ सभी फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस मार्च के माध्यम से लोकतांत्रिक अधिकारों, मताधिकार और संविधान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। इस दौरान निवर्तमान अमांपुर विधानसभा अध्यक्ष दिनेश शाक्य, युवजन सभा जिलाध्यक्ष रवि यादव, मुलायम सिंह यादव ब्रिगेड जिलाध्यक्ष नावेद पठान, महासचिव अखिलेश, छात्र सभा प्रदेश सचिव शैलेंद्र कश्यप और युवजन सभा जिला उपाध्यक्ष रोहित यादव सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें