फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: रेलवे स्टेशन पर तीन दिन चलेगा सफाई अभियान

Sat, 03 Oct 2026 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो39कासगंज में रेलवे स्टेाशन पर मशीन से सफाई करते कर्मी। स्रोत: रेलवे
विज्ञापन
कासगंज। स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत कासगंज रेलवे स्टेशन पर तीन दिवसीय विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म से लेकर पार्किंग और प्रतीक्षालयों तक सफाई कराई गई। यात्रियों को स्वच्छ और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रसाधनों के सैनिटाइजेशन से लेकर खान-पान इकाइयों की सफाई तक विशेष ध्यान दिया जा रहा है।अभियान के तहत शनिवार को प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज, कॉनकोर्स, सीढ़ियों, प्रवेश और निकास द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया तथा पार्किंग स्थलों की डीप स्क्रबिंग और प्रेशर वॉशिंग की जा रही है। प्रसाधनों की डी-स्केलिंग और सैनिटाइजेशन के साथ नल-फिटिंग की मरम्मत कराई जा रही है। प्रतीक्षालयों में पंखे, लाइट, साइन बोर्ड, नालियों और डस्टबिन की भी विशेष सफाई की जा रही है। इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन के अनुसार स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत कासगंज रेलवे स्टेशन पर तीन दिवसीय विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन



खान-पान इकाइयों पर भी निगरानी
कासगंज। बेस किचन और कैटरिंग इकाइयों में किचन सतहों, एग्जॉस्ट हूड और उपकरणों की डीग्रीसिंग कराई जा रही है। पेस्ट एवं रोडेंट कंट्रोल की कार्रवाई भी की जा रही है। रिटायरिंग रूम और विश्राम गृहों के फर्नीचर, गद्दे, लिनेन और कारपेट की डीप क्लीनिंग कराई जा रही है। कार्यालयों और रिकॉर्ड रूम की सफाई के साथ ई-वेस्ट व अनुपयोगी सामग्री का निस्तारण किया जा रहा है। रेलकर्मी स्वच्छता रैली और जनजागरूकता गतिविधियों के जरिए यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें