फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: लालकुआं से प्रताप नगर के लिए आज से चलेगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। रेलवे ने गर्मी में यात्रियों की सुविधा के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह सुपरफास्ट साप्ताहिक ट्रेन 3 मई से 29 जून तक प्रताप नगर से लालकुआं चलेगी। इस ट्रेन के चलने से लोगों का सफर सुगम होगा।
विज्ञापन

प्रताप नगर से यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को शाम 5 बजे रवाना होगी। यह वडोदरा, गोधरा, दाहोद और रतलाम होते हुए कोटा पहुंचेगी। दूसरे दिन यह गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा जंक्शन से गुजरेगी। हाथरस सिटी होते हुए कासगंज सुबह 7:55 बजे पहुंचेगी। कासगंज से यह बदायूं, बरेली जंक्शन, बरेली सिटी जाएगी। इज्जतनगर, बहेड़ी और किच्छा से छूटकर लालकुआं दोपहर 12:45 बजे पहुंचेगी। वापसी में लालकुआं से प्रत्येक सोमवार को दोपहर 3:50 बजे चलेगी। यह ट्रेन दूसरे दिन सुबह इसी मार्ग से होते हुऐ 11:30 बजे प्रताप नगर पहुंचेगी।



रविवार और सोमवार को होगा संचालन
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि प्रतापनगर से रविवार को ट्रेन चलाई जाएगी। वहीं लालकुआं से प्रत्येक सोमवार को ट्रेन का संचालन होगा। प्रताप नगर से यह ट्रेन 3, 10, 17, 24, 31 मई को चलेगी। जून में इसका संचालन 7, 14, 21 और 28 तारीख को होगा। लालकुआं से यह 4, 11, 18, 25 मई को प्रताप नगर के लिए चलेगी। जून की 1, 8, 15, 22 और 29 तारीख को भी इसका संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें