फोटो49सिढ़पुरा में एसआईआर सर्वे के नोटिस की सुनवाई करते एईआरओ। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
सिढ़पुरा। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत विकास खंड कार्यालय के सभागार में दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई आयोजित की गई। कुल 141 नोटिसों पर प्राप्त दावे–आपत्तियों को विधिवत सुना गया। नगर पंचायत कार्यालय पर भी 173 नोटिसों की सुनवाई हुई। एईआरओ प्रभारी सुशीला यादव, बीसी अनिल सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मतदाता सूची से जुड़े सभी मामलों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से निपटाया। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि वे नाम जोड़ने, संशोधन या विलोपन से संबंधित दावे समय पर प्रस्तुत करें। संवाद