फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: फूलों में सज रहे हैं देखो अवध बिहारी...

Fri, 23 Jan 2026 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो43सोरोंजी में श्रीराम कथा श्रवण करते धर्मप्रेमी। संवाद
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी के हरि की पौड़ी किनारे मानस मंदिर में राम कथा के चौथे दिन बाल लीला, विश्वामित्र यज्ञ, अहिल्या उद्धार, जनकपुरी गमन की कथा का वर्णन किया गया।
विज्ञापन

कथा व्यास राघव चाकर ने बताया कि राजा दशरथ के आंगन में राम, लक्ष्मण, भरत तथा शत्रुघ्न माताओं से कभी चंद्रमा को पाने की जिद करते तो कभी अपना प्रतिबिंब निहार कर ही डर जाते। अवध आनंद, नामकरण, विश्वामित्र यज्ञ, अहिल्या उद्धार, जनकपुरी गमन की कथा का विस्तार से वर्णन किया। इस दौरान भजन फूलों में सज रहे हैं देखो अवध बिहारी और साथ सज रही है सीता जनक दुलारी..सुनकर श्रद्धालु भक्ति में डूबकर नृत्य करने लगे। कथा श्रवण के दौरान प्रशांत तिवारी, सोनू भारद्वाज, गंगा विष्णु, अभय पचौरी, अंशुल, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें