फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: एसपी बोले, पुलिस लाइन हमारा घर, सेवा की मिलती है प्रेरणा

विज्ञापन
फोटो11कासगंज पुलिस लाइन के स्थापना दिवस पर शस्त्र पूजन करतीं सीओ शाहिदा नसरीन ।स्रोत: पुलिस म
विज्ञापन
कासगंज। जिले की नवीन पुलिस लाइन का प्रथम स्थापना दिवस बृहस्पतिवार को उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन परिसर को आकर्षक लाइटों और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। स्थापना दिवस की शुरुआत सुबह क्वार्टर गार्ड पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन से हुई।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस लाइन के ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पुलिसकर्मियों और बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा।
एसपी ने कहा कि पुलिस लाइन सभी पुलिसकर्मियों का बड़ा घर है। यहां से अनुशासन, एकता और जनसेवा की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से निष्ठा, ईमानदारी और तत्परता से कर्तव्य निर्वहन का आह्वान किया। पुलिसकर्मियों के परिवारों को निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

समारोह के समापन पर सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, सीओ सदर आंचल चौहान, सीओ सहावर शाहिदा नसरीन, सीओ पटियाली अमित कुमार और प्रतिसार निरीक्षक रविंद्र मलिक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें