फोटो47कासगंज में योजना की लाभार्थी को चेक प्रदान करते प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायन, सा
कासगंज। उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने शुक्रवार को जनपद का दौरा किया। सोरोंजी स्थित लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका औपचारिक स्वागत किया। इसके बाद पुलिस बल ने उन्हें विधिवत गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी। अतिथि गृह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जनपद में नवीकरणीय ऊर्जा को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर उन्होंने योजना के तहत चयनित पांच लाभार्थियों को सोलर संयंत्र स्थापना के लिए 1,08,000 रुपये की सब्सिडी राशि के प्रमाण पत्र वितरित किए। मंत्री ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों के बिजली बिल को कम करना, उन्हें स्वच्छ ऊर्जा से जोड़ना और पर्यावरण का संरक्षण करना है।प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत भी पांच चयनित लाभार्थियों को सहायता राशि प्रदान की। इन लाभार्थियों को 05-05 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम में एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, सदर विधायक देवेन्द्र सिंह राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, जिलाधिकारी प्रणय सिंह, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, एडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह समेत अन्य लोग मोजूद रहे।