फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: रंगभरनी एकादशी पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Fri, 27 Feb 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो21सोरोंजी में शूकर क्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा लगाते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
सोरोंजी। रंगभरनी एकादशी पर शुक्रवार को शूकरक्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा श्रद्धा और उल्लास के साथ लगाई गई। सुबह श्रद्धालुओं ने हरि की पौड़ी में गंगा स्नान कर क्षेत्राधीश वराह मंदिर पहुंचकर भगवान वराह की पूजा-अर्चना की। ब्राह्मण कल्याण सभा के तत्वावधान में शुरू हुई परिक्रमा वराह गोशाला, सूर्यकुंड, चंद्रकुंड, बटुकनाथ, गृद्धवट, ग्राम देवी मंदिर, सीताराम मंदिर, तुलसीदास जन्मस्थान, चौरासी घंटा वाली मैया और बाछरु देव होते हुए सीताजी की रसोई पहुंची। इसके आगे श्रद्धालु प्रेमजी की बगीची एवं सिग्नल वाले महाराज आश्रम, भगीरथ गुफा, करुआ देव महाराज, कपिल मुनि आश्रम, वनखंडेश्वर महादेव मंदिर और चैतन्य महाप्रभु की बैठक होते हुए पुनः वराह मंदिर पहुंचे। इस दौरान अर्जुनलाल गुप्ता ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।सभा अध्यक्ष शरद कुमार पांडेय ने बताया कि रंगभरनी एकादशी भगवान शिव और माता पार्वती के काशी आगमन से जुड़ी है। इस दिन शिव-शक्ति को रंग अर्पित करने और भगवान शिव को आंवला चढ़ाने की विशेष मान्यता है। इस दौरान शिवानंद उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय, विनोद दीक्षित, अभय कुमार भारद्वाज, प्रवीण द्विवेदी, सचिन गुप्ता, रामू तिवारी, अशोक पांडेय, जयवीर सिंह एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें