फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: अलग-अलग स्थानों पर सांप ने महिला सहित चार को डसा

Sat, 04 Jul 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो 05 कासगंज के जिला अस्पताल में भर्ती सर्पदंश का ​शिकार युवक। स्रोत: संवाद
विज्ञापन
कासगंज। बारिश के बाद उमस बढ़ने पर सर्पंदश के मामले बढ़ रहे हैं। महिला सहित चार लोगों को सांप के डसने के बाद उनके परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


ढोलना के गांव छावनी निवासी बसीम (17) पुत्र बशीर शनिवार की सुबह खेत पर मवेशी बांधने गए थे। इसी दौरान सांप ने उसके जांघ में डस लिया। उसकी आवाज सुनकर आस-पास खेत में मौजूद लोग उसकी ओर दौड़ पड़े। आनन-फानन में परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं सहावर के गांव जमालपुर निवासी कलावती (32) पत्नी विवेक कुमार शुक्रवार की रात 10:30 बजे कमरे से चारपाई निकालकर ला रहीं थीं। इसी दौरान सांप ने उनके पैर में डस लिया। वहीं सहावर के गांव नयागांव निवासी शिवकुमार (16) पुत्र रामेश्वर दयाल शुक्रवार की कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान सांप ने उसके पैर में डस लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन रात में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। सोरोंजी के गांव कुमरौआ निवासी भुवनेश कुमार (25) पुत्र वीरेंद्र को शनिवार की सुबह सांप ने पैर में डस लिया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। सीएमएस डॉ.संजीव सक्सेना ने बताया कि सांप के डसने के बाद पीड़ित व्यक्ति को जल्द से जल्द अस्पताल में भर्ती कराएं। इससे उसकी जान बचाई जा सके। झाड़-फूंक व किसी बायगीर के चक्कर में न पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें