फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: छह दिन बाद भी नहीं मिला नहर में लापता किशोर का सुराग

विज्ञापन
फोटो11नदरई हजारा नहर में डूबे किशोर आरिस के बारे में जानकारी देता उसका भाई आरिफ व मौजूद बहन अ - फोटो : 1
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र की नदरई हजारा नहर में छह दिन पहले नहाते समय लापता हुए किशोर का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पीएसी की फ्लड यूनिट और गोताखोर लगातार तलाश में जुटे हैं, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी है। इधर, किशोर के भाई-बहन उसकी तलाश में दर-दर भटक रहे हैं और हर दिन उसके मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।
विज्ञापन

ततारपुर कॉलोनी निवासी आरिस (16) पुत्र रफत एक जून की दोपहर 3 बजे नदरई स्थित हजारा नहर पर नहाने के लिए गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। काफी देर तक इंतजार के बाद परिजन ने उसकी तलाश शुरू की तो नहर पुलिया के पास उसके कपड़े और जूते रखे मिले। इसके बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोर की तलाश शुरू कराई। पीएसी की फ्लड यूनिट और गोताखोरों को भी लगाया गया, लेकिन छह दिन बीत जाने के बाद भी किशोर का कोई पता नहीं चल सका है। आरिस के भाई आमिर और बहन अमरीन ने बताया कि परिवार के लोग लगातार उसकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। इससे परिवार के सभी सदस्य परेशान हैं। कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि किशोर की तलाश की जा रही है। उसकी तलाश के लिए गोताखोरों और पीएसी की फ्लड यूनिट को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें