फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से कार सवार छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी के गांव तुमरिया के पास बृहस्पतिवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से कार सवार छह श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वह कार में सवार होकर जिला लखीमपुर खीरी से बाबा खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

जिला लखीमपुर खीरी थाना सिवाई के इच्छा नगर निवासी कार चालक सूरज कुमार (25) बृहस्पतिवार की सुबह 4:30 बजे खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए जा रहे थे। कार में घनश्याम (40) व उनकी मां पुष्पा देवी (58), प्रमोद (30), शिवकुमार (48), उनकी पत्नी पूनम देवी (42) और रजनी देवी (40) भी सवार थे।
इस दौरान बरेली-मथुरा मार्ग पर गांव तुमरिया के पास चिकोरी से भरे ट्रैक्टर-ट्राली ने कार में टक्कर मार दी। घटना के बाद राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। किसी ने फोन कर घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी ने बताया कि घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद सभी अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें