फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : बाहर से शादी कर आने वाली महिलाओं को आवेदन भरने में आ रही दिक्कत

Fri, 28 Nov 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के आवेदन भरने में अन्य राज्य या जनपद से शादी करके आने वाली महिलाओं को दिक्कतें आ रही हैं। जानकारी के लिए अपने मायके के परिवार से संपर्क कर रही हैं। तो वहीं तमाम महिलाओं के नाम सूची में न होने से उनको आवेदन फाॅर्म नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए आवेदन भरने के लिए अब 6 दिन शेष हैं। जिले में ऐसी तमाम महिलाएं हैं जिनके विवाह को हुए अधिक समय नहीं हुआ है। यहां की सूची में अभी तक उनकी नाम शामिल नहीं हुआ है। ऐसे में बीएलओ ने उनको आवेदन फाॅर्म नहीं दिए हैं। काफी संख्या में महिलाएं ऐसी भी जिनके नाम 2003 की मतदाता सूची में नहीं है। उनको इसके लिए मायके से संपर्क करना पड़ रहा है। वहां से भी उनको पूरी जानकारी नहीं मिल पा रही। इसलिए उनके आवेदन जमा नहीं हो पा रहे। विनीता ने बताया कि तीन साल पहले शादी हुई है। उम्र कम होने से मायके में वोट नहीं बन सका था। यहां भी अभी तक वोट नहीं बना है। इसलिए चिंता हो रही है। महिला सरस्वती ने बताया कि यहां 2003 की सूची में मेरा नाम नहीं है। मेरा मायका राजस्थान में है। वहां से जानकारी करने में दिक्कत आ रही है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, मनोज गुप्ता ने बताया कि जिन महिलाओं के नाम 2025 की सूची में है वो इसी आधार पर अपना आवेदन कर सकती हैं, तथा जिन महिलाओं के नाम अभी तक सूची में नहीं आए हैं वो भी 9 दिसंबर के बाद अपना आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें