फोटो42अमांपुर विधान सभा प्रभारी को डॉ.आंबेडकर के तस्वीर भेंट करते मंडी कॉर्डिनेटर अनिल बघेल
कासगंज। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर अमांपुर में श्रीकृष्ण गौतम और हुंडी लाल बघेल को विधानसभा प्रभारी बनाया गया। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। हर्ष व्यक्त करने वालों में मंडल कोऑर्डिनेटर अनिल बघेल, जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह प्रधान, राकेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष राज कपूर बौद्ध, प्रमोद कुमार आदि शामिल रहे।