फोटो 02 कासगंज के सूरज प्रसाद डागा विद्यालय में कुश्ती में दावपेच दिखाते खिलाड़ी। स्रोत: संवाद
कासगंज। जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन श्री सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कासगंज के परिसर में किया गया। इसमें अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग के पहलवानों ने विभिन्न भार वर्गों में फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन शैली में दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के बाद विजेता 11 खिलाड़ियों का मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभप्रबंधक संतोष कुमार माहेश्वरी, प्रधानाचार्य डॉ. भूपेंद्र सिंह औरने हनुमान जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अंडर-14 वर्ग में श्री सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के नीतीश कुमार यादव (35 किग्रा), यश राजपूत (40 किग्रा), अंशुमान यादव (45 किग्रा) और श्री गणेश इंटर कॉलेज कासगंज के नवीन (50 किग्रा) का चयन किया गया।
अंडर-17 वर्ग में श्री सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विकास (50 किग्रा), प्रवीन कुमार (55 किग्रा), अंश सोलंकी (60 किग्रा) और ऋषभ यादव (75 किग्रा) ने स्थान बनाया। ग्रीको रोमन शैली में अभय प्रताप (70 किग्रा), सनी प्रताप (65 किग्रा) और देवव्रत प्रताप सिंह (60 किग्रा) का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका नवीन राजपूत, विनय कुमार सिंह और गीता सिंह ने निभाई। जिला क्रीड़ा प्रभारी समीक्षा सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ी अब मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक रजनीश कुमार ने खिलाड़ियों और प्रतिभागी विद्यालयों को शुभकामनाएं देते हुए मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हरसंभव प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया।