फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पांच खाद विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार ने जिले में उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच की। जांच के दौरान पांच दुकानों पर अनियमितताएं मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। निरीक्षण में इन प्रतिष्ठानों पर निर्धारित स्टॉक और रेट बोर्ड प्रदर्शित नहीं मिले।
विज्ञापन

साथ ही उर्वरक स्टॉक व बिक्री रजिस्टर उपलब्ध नहीं थे या अभिलेख अधूरे पाए गए। जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि जांच के दौरान सहावर क्षेत्र के म्यासुर स्थित मेसर्स दिनेश जी खाद भंडार, सतनाम ट्रेडर्स एवं खाद बीज भंडार और दिनेश चंद्र गुप्ता खाद भंडार का निरीक्षण किया गया।
इसके अलावा बमनपुरा स्थित साम्य खाद भंडार और राजवीर खाद भंडार में भी जांच की गई। अनियमितताओं को उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 और शासन के निर्देशों का उल्लंघन मानते हुए संबंधित विक्रेताओं को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

विक्रेताओं को निर्धारित समयावधि में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने या जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने जिले के अन्य उर्वरक विक्रेताओं को भी निर्धारित दर पर खाद बेचने और बिक्री केंद्रों पर स्टॉक व रेट बोर्ड अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं। जांच में गड़बड़ी मिलने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें