फोटो15कासगंज जंक्शन पर ट्रेन में सवार होने के लिए फुटओवर ब्रिज से होकर जाते दिव्यांग यात्री।
कासगंज। अपने गंतव्य के लिए जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए कासगंज जंक्शन पहुंचे यात्रियाें को शनिवार की सुबह खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन के आने से महज 10 मिनट पहले अचानक प्लेटफॉर्म नंबर बदलने की उद्घोषणा होने के बाद उनमें दूसरे दूसरे प्लेटफॉर्म पर पहुंचने के लिए भगदड़ मच गई। इस दौरान वे हड़बड़ी में अपनी सुरक्षा का ख्याल भी नहीं रखते हुए पटरियों पर कूद कर भागते दिखे। रअसल, वाकया शनिवार को सुबह का है। कामख्या-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा करने के लिए यात्री प्लेटफॉर्म नंबर चार पर गाड़ी की प्रतीक्षा कर रहे थे। रेलवे की उद्घोषणा प्रणाली से ट्रेन के इसी प्लेटफॉर्म पर आने की सूचना प्रसारित की जा रही थी। यात्री सुनिश्चित होकर गाड़ी आने का इंतजार कर रहे थे। इस बीच करीब 10 मिनट पहले सुबह 11: 05 बजे अचानक ट्रेन का प्लेटफॉर्म नंबर चार से बदलकर तीन की उद्घोषणा होने लगी। अकस्मात हुए इस बदलाव से हड़बड़ी की स्थिति बन गई। ट्रेन में सवार होने की जल्दबाजी में यात्री एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए कूदकर पटरियों के बीच होकर पहुंचे। हालांकि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ लेकिन प्रत्यक्षदर्शियोंं का कहना था कि यदि उस समय ट्रेन आने पर अप्रिय स्थिति बन सकती थी।