फोटो 25 सोेेेेेरोंजी में मेला मार्गशीर्ष में गायिका खुशी अपनी प्रस्तुति देती। स्रोत:संवाद
सोरोंजी। मेला मार्गशीर्ष अमृत कुंभ के तहत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शुक्रवार शाम सोरोंजी की बेटी और सोनी टीवी के रियल्टी शो बेस्ट सिंगर की प्रतिभागी रही खुशी नागर की सुरमयी प्रस्तुति के नाम रही। खुशी ने अपनी मातृभूमि में अपनी आवाज से ऐसा जादू बिखेरा कि श्रोता देर तक तालियां बजाते रहे।
मुख्य अतिथि मेला मजिस्ट्रेट संजीव कुमार व नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद गायिका खुशी नागर को शाल ओढ़ाकर व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। गायिका ने भक्ति गीत ऐसी लागी लगन,मीरा हो गई मगन... और श्रोताओं की फरमाइश पर छाप तिलक सब छीनी तोसे नैना लड़ाय के सुनाया तो जैसे ही गाया, वैसे ही पूरा पंडाल भक्ति रस से सराबोर हो गया। इसके बाद फिल्मी गीतों की प्रस्तुति में वो हसीना वो नीलम परी.... दिल का आलम मैं क्या बताऊं तुझे... आदि गीत गाकर माहौल को रंगीन किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष बीजेपी आदित्य दुबे, रामदर्शन महेरे, मयूरेश दुबे, मनोज मधुवन, जयकिशन तिवारी, सविता गुप्ता, मुकेश नागर, विवेक वशिष्ट आदि मौजूद रहे।
फोटो 25 सोेेेेेरोंजी में मेला मार्गशीर्ष में गायिका खुशी अपनी प्रस्तुति देती। स्रोत:संवाद