फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: अलग-अलग सड़क दुर्घटना में सात कांवड़िए हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में विभिन्न स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में सात कांवड़िए घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद वे अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन

पहली घटना सिकंदराराऊ मार्ग पर शनिवार रात 8:40 बजे गांव नगला डुकरिया के पास हुई, जहां बाइक अनियंत्रित होकर जेसीबी से टकरा गई। हादसे में पुष्पेंद्र कुमार निवासी कासिमपुर माफी, एटा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया।
दूसरी घटना रात 9 बजे काली नदी के पास हुई, जहां हाथरस के बहादुरगढ़ निवासी ऋषिपाल और फिरोजाबाद की कांवड़िया प्रियंका को बचाने के प्रयास में बाइक फिसल गई। हादसे में दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन

तीसरी घटना रात 10:30 बजे न्यायालय के पास हुई, जिसमें एटा के मिरहची थाना क्षेत्र के नगला मानदाती निवासी संजय और कप्तान सिंह बाइक फिसलने से घायल हो गए।
चौथी घटना रात 10:45 बजे बिलराम गेट चौराहे के पास हुई, जहां कांवड़ लेने जा रहे ऑटो और बोलेरो कार की टक्कर में हाथरस के थाना चंदपा निवासी विक्रम सिंह और फिरोजाबाद के जसराना निवासी टेंपो चालक नितिन को मामूली चोटें आईं। इसके अलावा, गोराह के पास बाइक फिसलने से फिरोजाबाद के मेवली निवासी राजीव कुमार घायल हो गए। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें