फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सेवा ही संगठन की पहचान

Sun, 15 Feb 2026 01:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर सेवाभारती एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने शनिवार को मंदिर व शिवालयों में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

स्वंय सेवकों व सेवा भारती के कार्यकर्ता शनिवार को गांव धर्मपुर, सियारपुर, सिरावली, किलोनी स्थित मंदिर परिसर में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंदिर व शिवालयों में साफ-सफाई की। संरक्षक एवं विभाग उपाध्यक्ष डॉ. पंकज वार्ष्णेय ने बताया कि सेवा ही संगठन की पहचान है। महाशिवरात्रि पर्व आध्यात्मिक अंधकार को दूर कर अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है। इस पर्व पर उपवास, जागरण और शिवलिंग के अभिषेक के माध्यम से भगवान शिव की पूजा कर सेवा का अवसर हमें मिलता है। स्वयं सेवकों ने समाज के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान दूरबीन सिंह, विकास उपाध्याय, अर्जुन शाक्य, भूदेव, मानपाल शाक्य, भूरे सिंह, राहुल गुरहार, पप्पू शाक्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें