फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 10 Dec 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो23सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद के बाद रोते बिलखते परिजन ।संवाद
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में चांड़ी मार्ग पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक दिल्ली जाने की बात कहकर मंगलवार की रात अपने घर से निकला था। गांव नींवरी के पास उसका शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस उसकी मौत के मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

सहावर के गांव एगमा निवासी भुवनेश उर्फ विक्की (22) का शव चांड़ी मार्ग पर गांव नींवरी के पास पड़ा हुआ मिला। शव मिलने की सूचना पर राहगीर व आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। उसके पास पड़े मोबाइल की रिंग बार -बार बज रही थी। ग्रामीण ने फोन रिसीव कर घटना के बारे में उसके परिजन को जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। किसी ने कॉल कर युवक के घायलावस्था में पड़े होने की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक को जिला अस्पताल पर ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता राम प्रकाश ने बताया कि बेटा भुवनेश मंगलवार की रात 10:30 बजे बाइक पर सवार होकर दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकला था। किसी वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई है। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें