फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में सचिवों ने किया प्रदर्शन

Tue, 02 Dec 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो32कासगंज विकास खंड पर अपनी मांगों के लेकर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते पंचायत सचिव ।स्
विज्ञापन
कासगंज/पटियाली/सहावर। पंचायत सचिवों की ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ एवं ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन ने मंगलवार को जिले के विकास खंडों पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि पंचायत सहायक की भांति ग्राम पंचायतों में कार्यरत ग्राम पंचायत अधिकारियों एवं ग्राम विकास अधिकारियों की ऑनलाइन उपस्थिति सिस्टम लागू करने का निर्णय लिया गया है। बिना कोई भौतिक संसाधन उपलब्ध कराए, रोस्टर एवं अन्य औपचारिकताएं पूर्ण किए दबाव बनाने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। पूरे प्रदेश में क्षेत्रीय सचिवों पर उनके मूल विभाग के अतिरिक्त दूसरे विभागों के कार्य के लिए भी अधिकारी दबाव बनाते हैं। कहा गया कि अगर मांग नहीं मानी गई तो 15 दिसंबर से आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान सोरोंजी में अजीत शर्मा, आशीष यादव, कासगंज में जगमोहन सिंह, सुरजीत, अमांपुर में रंजीत यादव, शुभम चौधरी, सिढ़पुरा में हरिओम प्रतिहार अशोक मौर्य के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।
गंजडुंडवारा में ग्राम पंचायत अधिकारी राजकुमार सिंह ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली और विभागीय कार्यों के अतिरिक्त अन्य विभागों के कार्यों को थोपे जाने के विरोध में हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अशोक कुमार,उपेंद्र सिंह, रविशंकर,रोहित कुमार, अजय गुप्ता,वैभव भदौरिया, चंद्र शेखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सहावर में ग्राम पंचायत अधिकारी आरडी यादव के नेतृत्व में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान एवन सिंह, अंशुमान विसारिया, पंकज कुमार, दिलीप मिश्रा, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें