फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: संशोधन के लिए विद्यालय 25 तक भेज सकते हैं आवेदन

Wed, 21 Jan 2026 01:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरणों में सुधार के लिए अंतिम अवसर दिया है। विद्यालय 25 जनवरी तक संशोधित आवेदन क्षेत्रीय कार्यालय भेज सकते हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ला ने बताया कि छात्रों के नाम, माता-पिता के नाम और जन्मतिथि में त्रुटियों को सुधारने के लिए परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन संशोधन की सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है। इसके अलावा, ऑफलाइन आवेदन पत्रों के माध्यम से भी विवरण में सुधार कराया जा सकता है। वहीं शेष सुधार के लिए संबंधित अधिकारी और प्रधानाचार्य आवश्यक प्रपत्रों के साथ संशोधन आवेदन दिनांक 25 जनवरी तक तीन प्रतियों में क्षेत्रीय कार्यालय भेजें। सचिव परिषद ने स्पष्ट किया है कि समय पर संशोधन न कराने पर परीक्षार्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होने में असुविधा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें