फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सतीश बने पूर्वोत्तर रेलवे ओबीसी के जोनल सहायक महामंत्री

विज्ञापन
फोटो12गोरखपुर में आयोजित  द्विवार्षिक चुनाव में जोनल सहायक महामंत्री के पद पर चुने गए सतीश चं
विज्ञापन
कासगंज। पूर्वोत्तर रेलवे ओबीसी रेल कर्मचारी एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव में कासगंज को महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है। जिले में कार्यरत मुख्य कार्यालय अधीक्षक सतीश चंद्र पाल को एसोसिएशन का जोनल सहायक महामंत्री चुना गया है।
विज्ञापन

गोरखपुर में 8 मई को अधिवेशन एवं चुनाव प्रक्रिया आयोजित हुई। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न मंडलों से बड़ी संख्या में ओबीसी रेल कर्मचारी शामिल हुए। लखनऊ, वाराणसी और इज्जतनगर मंडल के कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही। चुनाव प्रक्रिया मंडल कार्मिक अधिकारी गोरखपुर एवं चुनाव पर्यवेक्षक गोपाल प्रसाद गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुई।
अधिवेशन में रामाश्रय यादव को जोनल महामंत्री और सीपी वर्मा को जोनल अध्यक्ष चुना गया। इज्जतनगर मंडल से संजय सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और यशपाल सिंह सैनी को संयुक्त महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। जोनल सहायक महामंत्री पद पर सतीश चंद्र पाल और संतोष कुमार यादव का चयन हुआ।
विज्ञापन

सतीश चंद्र पाल के चयन की सूचना मिलते ही रेल कर्मचारियों में उत्साह फैल गया। रेलवे कर्मी शीलेंद्र शीलू, आशीष पाल, राघवेंद्र पाल, धर्मवीर सिंह बघेल, सत्यवीर सिंह बघेल, नन्हेलाल पाल, अनूप सिंह बघेल और नितिन कुमार प्रेमी आदि ने संगठन के लिए उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें