फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: संजय और रीता बने खेल-कूद प्रतियोगिता के चैंपियन

Fri, 23 Jan 2026 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। राजकीय पॉलीटेक्निक सोरोंजी में चल रही दो दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। बालक वर्ग में संजय कुमार और बालिका वर्ग में रीता को चैंपियन घोषित किया गया। विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी न्यायिक मंजूर अहमद का प्रधानाचार्य राजन सिंह ने स्वागत किया। एसडीएम ने छात्र-छात्राओं को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने जीवन में खेल-कूद को अपनाने के लिए प्रेरित किया। 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, बैडमिंटन और टेबल टेनिस आदि खेलों में प्रतियोगिताएं कराई गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें