फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: वेतन न मिलने पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, धरने की चेतावनी

विज्ञापन
फोटो26विकास भवन पर धरना देते पंचायत राज ग्रामीण सफाई कर्मी। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी के गांव तुमरिया में तैनात सफाई कर्मचारी अजीत कुमार ने बुधवार को विकास भवन में ओवर हेडटैंक पर चढ़कर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। 24 घंटे में समस्या समाधान का आश्वासन पूरा न होने पर बृहस्पतिवार को नाराज सफाई कर्मचारियों ने विकास भवन में प्रदर्शन दिया। उन्होंने प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
विज्ञापन


पंचायत राज सफाई ग्रामीण सफाई संघ जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अजीत कुमार करीब 10 महीने से ड्यूटी कर रहे हैं। प्रधान प्रतिनिधि हेम सिंह शाक्य उनसे हस्ताक्षर के बदले 10 हजार रुपये मांग रहे थे। रुपये न देने पर चार महीनों से उनका वेतन रोक दिया गया है। वेतन न मिलने से अजीत के परिवार का पालन-पोषण और ऋण की किस्त भरना मुश्किल हो गया है। बताया कि ग्राम प्रधान कोमल दिल्ली में निजी बैंक में नौकरी करती हैं। पंचायत के विकास कार्य प्रधान प्रतिनिधि हेम सिंह के माध्यम से कराए जा रहे हैं, जो पंचायत राज अधिनियम के विरुद्ध है। मामले में तत्कालीन जिला पंचायत राज अधिकारी से शिकायत के बाद प्रधान प्रतिनिधि को सूचना पत्र जारी किया गया था।
संघ ने चेतावनी दी है कि यदि समाधान नहीं हुआ तो जिले के 500 सफाई कर्मचारी काम छोड़कर विकास भवन में धरना देंगे। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल यादव ने ओवर हेडटैंक पर चढ़ने की घटना की निंदा की। इस दौरान ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ शाखा बरेली के जिलाध्यक्ष रामलाल कश्यप, नदीम अख्तर, रंजीत कुमार, विशाल चरन, रंजीत कुमार, मनोज कुमार, अजय कुमार, सूबेदार सिंह और खूब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें