फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: हड़ताल पर सफाईकर्मी, सड़कों पर कूड़ा

Tue, 20 Jan 2026 02:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो14सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते गली बोहरान में सड़क पर बिखरा पड़ा कूड़ा। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। नगर पालिका के सफाईकर्मी मांगे पूरी नहीं होने पर सोमवार को हड़ताल पर रहे। स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने गांधी मूर्ति पर धरना दिया। हड़ताल के चलते पूरे शहर की सड़कों पर कूड़ा बिखरा रहा। गंदगी फैली रहने से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। नगर पालिका प्रशासन और सफाई कर्मचारियों के बीच में बीते कई दिनों से विवाद के हालात है। सफाई कर्मचारियों में मांगें पूरी नहीं होने से आक्रोश है। सफाई कर्मचारियों ने दो बार नगर पालिका परिसर में प्रदर्शन कर प्रशासन को चेताया था। सफाई कर्मी सोमवार को हड़ताल पर रहे। इससे शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई। गलियों से लेकर प्रमुख सड़कों तक कूड़ा बिखरा रहा। शहर में सफाई नहीं होने से जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए। इससे आमजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सफाई कर्मियों ने स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष सोनू भंडारी के नेतृत्व में गांधी मूर्ति पर धरना दिया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सफाई कर्मियों की विभिन्न मांगों को लेकर 13 जनवरी को पालिका परिसर में धरना दिया गया था, लेकिन सात दिन बीतने के बाद भी समस्याओं का कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों को पिछले तीन-चार वर्षों से ठंड से बचाव के लिए गरम वर्दी नहीं मिली है। इसके अलावा ठेका कर्मचारियों का तीन माह से लंबित वेतन का भुगतान, दो वर्षों का ईपीएफ बकाया, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था को सुचारू करने तथा सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 200 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग की गई है।साथ ही संविदा कर्मचारियों की डीए की किस्त जारी करने, वर्ष 2011 से 2019 तक का ईपीएफ भुगतान, मृतक संविदा कर्मचारियों के परिवारों को बीमा लाभ देने और आउटसोर्स कर्मचारियों को 412 रुपये प्रतिदिन मानदेय देने की मांग भी शामिल है। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं की गईं तो अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। धरने के दौरान मुकेश वाल्मीकि, श्यामबाबू चंचल, मुकेश कुमार, तरुण प्रसाद, कमलेश, मुन्नी देवी, राधा, प्रेमवती सहित कई अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कासगंज नगर पालिका की चेयरमैन मीना माहेश्वरी का कहना है कि सफाई कर्मचारियों के आरोप बेबुनियाद है। नगर पालिका पर कोई भी बकाया नहीं है। बाहरी लोग नगर पालिका के कामकाज में हस्तक्षेप कर रहे हैं। इससे शहर की सफाई व्यवस्था खराब हो रही है। कल समस्या का समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें