फोटो28सिढ़पुरा की न्याय पंचायत पहलोई में आयोजित चौपाल में मौजूद शिक्षक व प्रधान ।संवाद
- फोटो : 1
सिढ़पुरा। विकासखंड की न्याय पंचायत पहलोई में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत भुजपुरा के ग्राम प्रधान गिरिश चंद्र ने बताया कि बच्चों की ड्रेस, बैग, जूते आदि आवश्यक सामग्री की धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे अभिभावकों के खातों में भेजी जाती है, ताकि बच्चों को समय पर आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जा सकें।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वो बच्चों की पढ़ाई पर नियमित ध्यान दें। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, परिवार की पहली जिम्मेदारी है। चौपाल में ग्राम पंचायत भुजपुरा, सुनहरा पहलोई एवं तैयबपुर किलोनी के शिक्षक शिक्षिकाएं, ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन संध्या ने किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय भुजपुरा के इंचार्ज प्रधानाध्यापक पुष्पेंद्र कुमार सारस्वत , प्राथमिक विद्यालय पहलोई के इंचार्ज प्रधानाध्यापक रामकेश यादव, नोडल शिक्षक ऋषि कुमार, संकुल शिक्षक नितिन कुमार एवं शबनम मौजूद रहीं।