फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: जोश के साथ भगवा यात्रा निकाली गई

Thu, 05 Feb 2026 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो08सिढ़पुरा में हिन्दू सम्मेलन के लिए निकाली गई पद यात्रा में शामिल स्वयं सेवक व अन्य ।संव
विज्ञापन
सिढ़पुरा। नगर में बृहस्पतिवार को जोश के साथ भगवा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में हिंदू भगवा ध्वज लिए यात्रा में शामिल हुए। यात्रा ने विभिन्न मार्गों पर भ्रमण किया। इस दौरान लोग जय श्रीराम, भारत माता की जयकारे लगाते रहे।
विज्ञापन

विभाग व्यवस्था प्रमुख अमरेंद्र शर्मा एवं जिला बौद्धिक प्रमुख अर्चित चौहान, जिला कार्य वाहक शिवांशु दुबे ने यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा कल्याण पार्क अमांपुर रोड से शुरू हुई। सरायपट्टी, धुमरी मार्ग, पटियाली मार्ग तथा गंजडुंडवारा मार्ग होते हुए यात्रा एटा मार्ग स्थित ब्रज फार्म हाउस पहुंची। यहां यात्रा का समापन किया गया। यात्रा का विभिन्न मार्गों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कस्बा इंचार्ज उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह, प्रदीप मलिक तथा नेत्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ यात्रा मार्ग पर तैनात रहे। यात्रा में नगर खंड विस्तारक सुशील, शम्मी कपूर गुप्ता, मंजीत सिंह राठौर, पवन गुप्ता, मनोज गुप्ता, हनी गुप्ता, मनोज सोलंकी, ग्रीस पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें