फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: वारंटियों की गिरफ्तारी में अव्वल रहा सदर सर्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। एसपी ओपी सिंह के निर्देश पर शनिवार की रात वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में सदर सर्किल वारंटियों की गिरफ्तारी में अव्वल रहा।
विज्ञापन


एसपी ओपी सिंह ने बताया कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे में लगातार जारी रहेगा। कानून का राज स्थापित रहेगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न न्यायालयों के फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में कुल 40 वारंटी एवं वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। पुलिस की टीमों ने विभिन्न थानों क्षेत्रों में दबिश देकर यह कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि सदर सर्किल की पुलिस ने 15 वारंटी और एक वांछित को गिरफ्तार किया। सहावर सर्किल पुलिस ने 10 वारंटी गिरफ्तार किए। वहीं पटियाली सर्किल पुलिस ने 14 वारंटी गिरफ्तार किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें