फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई: निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन 2 फरवरी से

Tue, 20 Jan 2026 03:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो02जिला बेसिक ​शिक्षा अ​​धिकारी कार्यालय कासगंज। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। आवेदन के लिए तीन चरण निर्धारित किए गए हैं। पहले चरण के लिए 2 से 16 फरवरी तक आवेदन किए जा सकेंगे। शिक्षा सत्र 2025-26 में आरटीई के तहत आवेदन के लिए चार चरण निर्धारित किए गए थे। इन चरणों में 1236 बच्चों के नाम लॉटरी में निकले। इनमें से 1135 बच्चों ने विद्यालयों में प्रवेश लिया, लेकिन इस बार आवेदन के लिए एक चरण घटा दिया गया है। इसके साथ ही अन्य नियम भी बदले गए हैं। अब बच्चे के अभिभावक के आधार से ही आवेदन किया जा सकेगा। अभिभावक का बैंक खाता आधार से जुड़ा होना अनिवार्य है। विवरण देना भी अनिवार्य होगा। आवेदन के समय अभिभावक अपने ग्राम पंचायत या वार्ड का चयन करेंगे। इसके आधार पर आसपास के अधिकतम 10 विद्यालयों का विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा। विद्यालय का चयन ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से होगा। यदि बच्चे को विद्यालय आवंटित नहीं होता है, तो अभिभावक को अगले चरण में आवेदन कर सकेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। अभिभावक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन



प्रवेश के लिए निर्धारित आयु सीमा

-नर्सरी -3 वर्ष या उससे अधिक, लेकिन 4 वर्ष से कम
-एलकेजी -4 वर्ष या उससे अधिक, लेकिन 5 वर्ष से कम

-यूकेजी - 5 वर्ष या उससे अधिक, लेकिन 6 वर्ष से कम
-कक्षा एक -6 वर्ष या उससे अधिक, लेकिन 7 वर्ष से कम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें