फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: श्रीराम के नाम के सुमिरन मात्र से जीव कल्याण

Tue, 20 Jan 2026 02:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो35बारह पत्थर मैदान में राम कथा के शुभारंभ के दौरान मौजूद आरएसएस विभाग संघ चालक उमाशंकर शर
विज्ञापन
कासगंज। शहर के बारह पत्थर मैदान पर सोमवार से दस दिवसीय श्रीराम कथा का अमृत महोत्सव शुरू हो गया। इसमें कथा व्यास संत रमेश भाई शुक्ल ने राम नाम की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम का नाम लेने से जीव का कल्याण हो जाता है। प्रभु श्रीराम की मर्यादा उनका आचरण जो जीव धारण कर लेता है तो उसका कल्याण निश्चित है। इस दस दिवसीय श्रीराम कथा अमृत महोत्सव के शुभारंभ के मौके पर सुबह के समय कथा पंडाल में वैदिक यज्ञ आयोजित किया गया। इस वैदिक यज्ञ में भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा सहित अन्य श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां देकर पूजा में हिस्सा लिया। कथा शस्त्र के शुरू होेने पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग कार्यवाह उमाशंकर शर्मा, पालिकाध्यक्ष मीना माहेश्वरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र बौहरे सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कथा का शुभारंभ किया। इसके पश्चात संत रमेश भाई शुक्ल के प्रवचन शुरू हुए। प्रवचन के दौरान श्रीराम नाम की महिमा के गायन से भक्त भाव विभोर हो गए और भक्तिभाव में डूबे नजर आए। कथा संयोजक श्रीराम नाम जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित निर्मल शास्त्री ने श्रीराम कथा के आयोजन व उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के गुणों का अनुसरण करने से व्यक्ति सदाचारी बन सकता है। उन्होंने बताया कि यज्ञ का आयोजन पर्यावरण शुद्धि के लिए किया गया। इससे पहले नगर में श्रीराम कथा के शुभारंभ के मौके पर दोपहर के समय भव्य श्रीराम यात्रा निकाली गई। इस श्रीराम यात्रा में खुली जीप में श्रीराम नाम जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित निर्मल शास्त्री अन्य श्रद्धालुओं के साथ सवार थे। इसके पीछे कारों का काफिला चल रहा था। जगह जगह यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें