फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ट्रेन में छूटा बैग आरपीएफ ने लौटाया

Tue, 02 Dec 2025 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो43कासगंज में आरपीएफ थाने पर यात्री के छूटे बैग व आभूषण को लौटाती आरपीएफ उपनिरीक्षक अर्जुन
विज्ञापन
कासगंज। कानपुर से कासगंज आ रही ट्रेन में सफर करते समय एक यात्री का ट्रॉली बैग ट्रेन में रह गया। ट्रेन में बैग खोने की सूचना रेलवे सुरक्षा बल को मिली तो उन्होंने बैग को बरामद कर लिया और यात्री को वापस सौंप दिया। बैग में करीब 2 लाख रुपये के आभूषण रखे थे। बैग मिलने के बाद यात्री के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।
विज्ञापन

सिढ़पुरा के गांव नौरी निवासी विशुनपाल परिजन के साथ शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वह कानपुर के बर्राजपुर रेलवे स्टेशन से कासगंज की ओर आने वाली ट्रेन में सवार होकर ससुराल गुरसहायगंज गए थे। उनके साथ में पत्नी अर्चना और बच्चे थे। गुरसहायगंज स्टेशन पर उतरते समय उनका ट्रॉली बैग ट्रेन में छूट गया। इस पर उन्होंने रेलवे पुलिस हेल्पलाइन नंबर 139 पर बैग के ट्रेन में छूटने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद कासगंज जंक्शन पर तैनात उप निरीक्षक अर्जुन कुमार व हेड कांस्टेबल इरशाद अली ने स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर ट्राली बैग को कोच संख्या-133284 से बरामद कर लिया। इसकी सूचना उन्होंने सुरक्षा नियंत्रण कक्ष इज्जतनगर व ट्रॉली बैग के स्वामी को दी। बैग मिलने की सूचना पर विशुनपाल सिंह शाम करीब 7 बजे आरपीएफ थाने पर पहुंचे। उन्होंने ट्रेन में छूटे अपने बैग के बारे में आरपीएफ जवानों को जानकारी दी। उसने बताया कि बैग में करीब दो लाख रुपये के आभूषण व अन्य सामान रखा था। खोया हुआ बैग वापस मिलने पर उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई। उन्हाेंने आरपीएफ का आभार जताया। आरपीएफ उपनिरीक्षक अर्जुन कुमार ने बताया कि बैग से 2 सोने की अंगूठी, 2 सोने की नाक की नथ, 1 चांदी का कमरबंद व कपड़े बरामद हुए हैं। उन्हाेंने बैग यात्री विशुनपाल को सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें