फोटो 32 गंजडुंडवारा में छात्र रोहित यादव को सम्मानित करते प्रधानाचार्य प्रमोद पांडे
गंजडुंडवारा। नाथूराम सुशीला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र रोहित यादव ने क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार पांडे ने रोहित को पदक पहनाकर और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिवार ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के प्रबंधक मनमोहन अग्रवाल ने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। अनुशासन और निरंतर मेहनत से सफलता हासिल की जा सकती है। कोषाध्यक्ष प्रफुल्ल जैन ने रोहित को बधाई देते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी खेलकूद में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय अध्यक्ष डॉ. आरके गुप्ता ने रोहित की उपलब्धि को विद्यालय के लिए गौरव का विषय बताया और उनके निरंतर आगे बढ़ने की कामना की।