कासगंज। सिढ़पुरा वैश्य क्षेत्र के गांव नगला महरी में मंगलवार की देर रात युवक की विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। नशा करने पर युवक की मां ने उसे डांट दिया था।
गांव नगला महरी निवासी रामदीन (18) पुत्र धर्मसिंह ने मंगलवार को उसकी मां ने शराब का सेवन करने पर डांट दिया था। इससे वह परेशान था। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने घर में रखे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना किसी ने फोन कर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने उसकी मौत के बारे में परिजन व ग्रामीणों से पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। संवाद
-