फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: रोडवेज करेगा होली पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों का सम्मान

विज्ञापन
फोटो19कासगंज में रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। होली पर्व पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले रोडवेज के एक चालक और दो परिचालकों को निगम की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इन कर्मचारियों ने होली पर दिल्ली मार्ग पर दिन-रात बसें चलाकर अधिक किलोमीटर पूरे किए। लोड फैक्टर बढ़ाकर अधिक यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया।
विज्ञापन


निगम के अधिकारियों ने पर्व संपन्न होने के बाद नौ दिनों के कार्य की समीक्षा की। समीक्षा में पाया गया कि इन तीनों का प्रदर्शन अन्य कर्मचारियों की तुलना में अत्यंत सराहनीय रहा। चालक सचिन कुमार ने फेरे बढ़ाकर दिल्ली मार्ग पर सबसे अधिक 4548 किलोमीटर बस दौड़ाई। परिचालक आकाश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक लोड फैक्टर निकाला। वहीं, परिचालक शिवम ने कुल 2938 यात्रियों को बिठाकर निगम की आय में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अब निगम इन तीनों कर्मचारियों को
विज्ञापन

होली पर्व पर चालक और परिचालकों ने सेवा और समर्पण के साथ काम किया। तीनों को डिपो पर सम्मानित किया जाएगा। - नीरज कुमार, प्रभारी एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें