फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें... अब आसान नहीं होगी यात्रा, महाकुंभ में गईं हैं अधिकांश बस; इस रूट पर हो सकती है दिक्कत

Tue, 21 Jan 2025 04:47 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

दिल्ली समेत अन्य रूट पर बसों की किल्लत होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। क्योंकि इस रूट पर रोडवेज बसों का ही संचालन किया जाता है। हालांकि अधिकारी इससे निपटने के लिए बसों के फेरे बढ़ाने की बात कह रह हैं।
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस समय शासन की मुख्य प्राथमिकता कुंभ मेले की परिवहन व्यवस्था है। कुंभ की परिहवन व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए डिपो की सभी 49 बसें कुंभ मेले में आज तक चली जाएंगी। डिपो अब अनुबंधित बसों के सहारे ही संचालित होगा। यात्रियों को बसों की संख्या कम रहने पर असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में यात्रा से पूर्व यात्री बसों के बारे जानकारी जुटा लें।
विज्ञापन


रोडवेज डिपो के द्वारा नियमित रुप से 80 बसों का संचालन किया जा रहा था। अब केवल 31 अनुबंधित बसें ही संचालित होंगी। कुंभ मेले में 13 जनवरी से ही बसों के भेजने का सिलसिला शुरू हो गया था। चरणवद्ध तरीके से लगातार बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है। 

 

29 जनवरी का माघ पूर्णिमा स्नान है। इससे पूर्व भी डिपो के बेड़े से बसों की लगातार रवानगी हो रही है। मंगलवार को 12 बसें कुंभ मेले के लिए रवाना की गई। आज बुधवार को 36 बसों का बेड़ा कुंभ के लिए रवाना किया जाएगा। एक बस नियमित रूप से कुंभ मेले के लिए डिपो से संचालित हो रही है।

 
विज्ञापन

निगम की सभी बसें कुंभ मेले में चले जाने के कारण अब अनुबंधित बसें ही यात्रा का सहारा बनेगी। दिल्ली मार्ग के यात्रियों को बसों की संख्या कम होने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि दिल्ली रूट के लिए शहर से ट्रेन की भी कोई सुविधा नहीं है। केवल दिल्ली की यात्रा का सहारा रोडवेज बसें हैं। दिल्ली के अलावा आगरा, बरेली, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस सहित अन्य रूटों पर बसों की किल्लत हो सकती है, लेकिन निगम इन रूटों फेरे बढ़ाने का बात कह रहा है।

एआरएम ओम प्रकाश ने बताया कि रोडवेज की सभी बसों को अलग अलग समय में कुंभ व्यवस्था में भेजा जा रहा है। अब अनुबंधित बसों का ही संचालन डिपो से होगा। बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें