फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: छह दिन में 2.64 लाख किलोमीटर दौड़ी रोडवेज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कासगंज। त्योहार पर यात्रियों की बढ़ी संख्या से परिवहन निगम ने दिल्ली,अलीगढ़ और आगरा मार्ग पर बसों के अतिरिक्त फेरे लगवाए। इससे बसों ने छह दिनों में करीब 2.64 लाख किलोमीटर का सफर तय किया। इस दौरान लगभग 84 हजार यात्रियों ने निगम की बसों से यात्रा की। इससे परिवहन निगम को 1.30 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
त्योहारी सीजन में रोडवेज बस स्टैंड पर सुबह से देर शाम तक यात्रियों की भीड़ लगी रही। बस स्टैंड पर प्रतिदिन 104 बसों का नियमित संचालन होता है। इनमें 67 परिवहन निगम और 37 अनुबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ केंद्र प्रभारी व यातायात अधीक्षक अनुराधा ने बताया कि त्योहार के दौरान यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए बसों के संचालन पर विशेष ध्यान दिया गया। छह दिनों में हुए संचालन से निगम को 1,30,37,179 रुपये की आय भी प्राप्त हुई है।
-
छह दिनों में बसों का संचालन और आय का विवरण

दिनांक - बसों का संचालन -बसों से प्राप्त आय -सफर करने वाले यात्रियों की संख्या

06 नवंबर - 40,894 किलोमीटर -19,05,649 -12,290

07 नवंबर - 49,672 किलोमीटर -25,31,056 -16,063

08 नवंबर - 46,230 किलोमीटर -23,70,381 -15,532

09 नवंबर - 40,642 किलोमीटर -19,98,813 -10,388

10 नवंबर - 44,101 किलोमीटर -19,38,927 - 12,570

11 नवंबर - 43,434 किलोमीटर -23,52,353 -17,217
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें