फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: कासगंज से इस्माइलपुर के लिए रोडवेज बस सेवा शुरु

Thu, 27 Nov 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो03कासगंज में रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद
विज्ञापन
कासगंज से इस्माइलपुर के बीच लंबे समय बाद परिवहन निगम ने बस सेवा शुरू की है। मुख्यमंत्री ग्राम जोड़ो योजना के तहत निगम ने एक बस इस मार्ग पर चलाई है। 25 किलोमीटर दूरी का सफर तय करने के लिए 36 रुपये खर्च करने होंगे। इस मार्ग पर बस का संचालन होने से लोगों का सफर आसान होगा।
विज्ञापन

कासगंज से इस्माइलपुर तक 25 किलोमीटर का सफर लोगों को निजी व डग्गेमार वाहनों से करना पड़ता था। इससे लोगों की जेब पर अतिरिक्त खर्च पड़ता है। लंबे समय से इस मार्ग पर रोडवेज बस चलाने की मांग की जा रही थी। इस मार्ग पर करीब 80 से अधिक गांव पड़ते है। पचलाना जिला कारागार भी इसी मार्ग से होकर जाना पड़ता है। लोगों की मांग पर परिवहन निगम ने इस्माइलपुर मार्ग पर रोडवेज बस चलाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस सफर को पूरा करने में 30 मिनट लगेंगे। कासगंज से इस्माइलपुर तक 36 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। बस सेवा शुरू होने से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा, किसानों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं जिला जेल में कैदियों से मिलने के लिए उनके परिजन को सुगमता मिलेगी। एआरएम ओम प्रकाश ने बताया कि इस्माइलपुर मार्ग पर रोडवेज बस सेवा शुरु करने की मांग चल रही थी। मुख्यमंत्री ग्राम जोड़ो योजना के तहत मार्ग पर बस का संचालन किया गया है। बस का संचालन होने से लोगों का सफर आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें