फोटो32राष्टीय सड़क सुरक्षा माह के समापन कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद
कासगंज। विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। वे शनिवार को सहायक संभागीय परिवहन विभाग की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन समारोह मौजूद लोगों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि सरकार सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए ‘राहवीर योजना’ तथा कैशलेस उपचार योजना चलाई गई है। इससे दुर्घटना में पीड़ितों की जान बचाई जा सके। उन्होंने वाहन चालकों को हेलमेट भी वितरित किए गए। एआरटीओ आरपी मिश्र ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों और की गई कार्रवाइयों की जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों और आगंतुकों को यातायात जागरूकता की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अभिषेक पांडेय ने किया। इस अवसर पर टीएसआई लक्ष्मण सिंह सहित संस्था के पदाधिकारियों सहित कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ज्ञान प्रकाश, जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ला, बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य एचपीएन दुबे, जिला विज्ञान क्लब समन्वयक डॉ. जयंत गुप्ता, समाजसेवी, वाहन चालक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।